रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू होने जा रही है। ये परीक्षाएं 17 अक्तूबर तक होंगी। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिलों में संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तक प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं। समिटिव असेसमेंट-1 की परीक्षा के संचालन के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा स्कूलों को विस्तृत समय सारिणी और मानक संचालन प्रक्रिया भी उपलब्ध कराई गयी है। निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा 3 से 7वीं तक की परीक्षा प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका में आयोजित होगी। कक्षा 8वीं के लिए ...