मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, सोमनाथ सत्योम। 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग को पुलिस से शिकायत करने के लिए थाना जाने की जरूरत नहीं है। अब उन्हें सिर्फ 112 पर डायल करना है। डायल 112 की टीम घर पर पहुंचेगी और बुजुर्ग की शिकायत दर्ज करेगी। इसे लेकर इमरजेंसी रेस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस या डायल 112) के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने इस संबंध में मुजफ्फरपुर समेत सभी वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। यह सेवा बिहार से पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जारी है। जनवरी 2026 में पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को लेकर अहम निर्णय हुआ था। इसे लेकर डायर 112 के उप महानिरीक्षक ने अब लागू करते हुए सभी जिलों के पुलिस कप्तान को पत्र भेजा है। जिला सैनिक कल्याण ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.