सोनभद्र, जुलाई 29 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 80 लाख रुपये की लागत से टाऊन क्लब खेल मैदान की तस्वीर बदलेगी। खेल मैदान में पुस्तकालय, स्टडी सेंटर, बहुद्देशीय खेल सुविधाएं हाल व बांउड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल और नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मंगलवार को खेल मेदान पर भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि वर्षों से पड़े जीर्ण शीर्ण अवस्था में बाउंड्रीवाल का नए शिरे से निर्माण कार्य किया जाएगा। वही विभिन्न इंडोर खेलों के लिए बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को कैरम, शतरंज सहित अन्य खेलों को खेलने में लाभ मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि करीब 80 लाख रुपए की लागत से खेल मैदान पर विविध निर्माण होने से यहां की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.