मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- फुगाना व साइबर क्राइम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 80 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने साथियों को कमीशन के आधार पर बैंक खाते व सिम कार्ड उपलब्ध कराते हैं। देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ 100 से अधिक साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईन पोर्टल, प्रतिबिम्ब पार्टल पर एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत में महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से फर्जी पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी गयी थी। साइबर ठगी का पैसे जनपद के फुगाना थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.