महाराजगंज, फरवरी 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के बदुरहिया स्थित जय माता कंप्यूटराइज्ड धर्म कांटा से जुड़े गेहूं लेन-देन के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया जिले के बेलवा पांडेय निवासी किसान तेज प्रताप तिवारी ने बताया कि गौरांगी फूड्स, बदुरहिया की संचालिका सुनीता जायसवाल ने उनसे गेहूं खरीदने के लिए संपर्क किया था। सुनीता जायसवाल ने अपने ससुर जीयुत लाल और मुंशी रामाकांत से बात कराकर जय माता कंप्यूटराइज्ड धर्म कांटा पर गेहूं तौल कराने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि विश्वास में आकर उसने पांच बार में कुल 302.40 कुंतल गेहूं धर्म कांटा पर तौल करवा दिया, जिसकी कीमत 8.16 लाख रुपये बताई गई। गेहूं देने के बाद जब भुगतान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.