नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीता। इसके साथ ही हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया। इससे पहले भारत 2017 में मलेशिया को हराकर चैंपियन बना था। कोरिया के खिलाफ फाइनल में भारत के लिए सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागा, जबकि दिलप्रीत ने 28वें और 45वें मिनट में गोल किए। अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में चौथा गोल दागा। वहीं पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल 51वें मिनट में डेन सोन ने किया । भारत ने टूर्नामेंट में पांच जीत दर्ज की और एक ड्रॉ खेला। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने तीनों पूल मैच जीते। सुपर 4 चरण में मलेशिया को 4-1 औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.