हिन्दुस्तान टीम, मार्च 15 -- देवरिया में एक 8 साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। होली के दिन बच्चा अपने बाबा के संग गंडक नदी गया था। बच्चे की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत डूबने से हुई है। शव नहर किनारे मिला जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। घटना थाना क्षेत्र के महुआपाटन की है। महुआपाटन निवासी रामानंद यादव शुक्रवार को अपने बैलों को नदी में धोने के लिए जा रहे थे। तभी होली खेल रहा उनका आठ वर्षीय नाती अभि यादव पुत्र अमरजीत यादव भी उनके साथ चल दिया। नदी तट पर पहुंचते ही वह गांव के बच्चों के साथ नदी में स्नान करने लगा और इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.