आरा, अप्रैल 25 -- बिहार के आरा में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। गुरुवार की शाम आठ साल की एक मासूम बच्ची से जबरदस्ती रेप किया गया दुष्कर्म का आरोप 32 साल के रिजवान नामक एक युवक पर लगाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक की जोरदार पिटाई भी की गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला सामने आने के बाद लोगों द्वारा आरोपित की धुनाई कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बच्ची को अकेले पाकर आरोपित बहला-फुसलाकर बच्ची को पास की गली में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। यह भी...