बुलंदशहर, जनवरी 2 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस का युवक छात्रा के साथ काफी दिनों से छेड़छाड़ करता चला आ रहा है। पीड़िता को लेकर थाने पहुंची बुआ ने काफी देर तक हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी 8 वर्षीय बच्ची क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। पीड़िता अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि पड़ोस का ही एक युवक छात्रा के साथ काफी दिनों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता चला आ रहा है। पीड़िता द्वारा मामले की शिकायत उसकी बुआ से की गई। जिसके बाद पीड़िता की हुआ मासूम को लेकर थाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.