घाटशिला, जनवरी 21 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत सारजोमड़ीह गांव में लगी सोलर जलमीनार पिछले 8 महीनों से खराब पड़ा है। सोलर जलमीनार के खराब होने से टोला के करीब 42 परिवार के लगभग 235 लोग जल संकट से परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार सारजोमड़ीह गांव में पेयजल को लेकर यही एक मात्र सोलर जलमीनार है। ग्रामीण इस बात को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर चुके हैं परंतु जलमीनार मरम्मती के दिसा में सटीक पहल नहीं हो पाई। खराब जलमीनार के कारण खासकर महिलाओं और बच्चों को पीने के पानी के लिए पास के गांव तक जाना पड़ता है इससे उनका काफी समय बर्बाद होता है और पानी लाने में भी कष्ट होती है। पीने के पानी के अलावा खराब जलमीनार से खाना पकाने, कपड़े धोने और मवेशियों की देखभाल जैसे रोज़मर्रा के ज़रूरी कामों में भी भारी कठिनाई हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.