बगहा, फरवरी 21 -- आठ माह से आवास सहायकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उनके हालात खराब हो गये हैं। वेतन नहीं मिलने से आवास सहायकों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। परिवार का खर्च चलाने में भी उन्हें है। बच्चों का फीस भरना भी उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है। पर्व त्योहारों के अवसर पर भी उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि प्रतिदिन दैनिक कार्यों के लिए पंचायतों में जाना पड़ता है। स्थिति बद से बदतर हो गई है। पश्चिम चंपारण जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन की जिम्मेवारी आवास सहायक निभा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी परिवार में किसी सदस्य को बीमारी होने पर हो रही है। पैसे के अभाव में बेहतर ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। आवास सहायक अनुज श्रीमाली, कुमार सुमित, विकास चंद्र खरवार, विनय कुमार, अरुण कुमार दास ने बताया कि पैसे के अभाव में बेहतर ढ...