मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को मुंगेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अदालत में बैंकिंग, दावा एवं बीमा वाद, वन वाद, सुलहनीय आपराधिक एवं दीवानी वाद, राजस्व वाद, सेवा संबंधित मामले, पेंशन, वैवाहिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना वाद, विद्युत वाद, पानी व दूरसंचार बिल संबंधी मामले, श्रम एवं मजदूरी वाद सहित अन्य मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के सचिव दिनेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि, न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने और मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए 12 विशेष पीठों का गठन किया गया है। इनमें विभिन्न न्यायाधीशों को अलग-अलग मामलों की सुनवाई का दायित्व सौंपा गया है। लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.