नई दिल्ली, जनवरी 1 -- भारतीय बाजार में नई किआ सेल्टोस का इंतजार कल यानी 2 जनवरी को खत्म हो होने वाला है। वैसे, तो इस SUV को कंपनी पहले ही पेश कर चुकी हैं। अब सिर्फ इसकी कीमतों का इंतजार है। बता दें कि कंपनी इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी थी। इसे 25,000 के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। नई सेल्टोस साइज में बड़ी हो गई है। ये अपने सेगमेंट में सबसे लंबी SUV भी है। इसकी लंबाई 4,460 mm, चौड़ाई 1,830 mm और व्हीलबेस 2,690 mm है, जिससे बेहतर केबिन स्पेस और चलते समय बेहतर स्टेबिलिटी मिलेगी। बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, मारुति विक्टोरिस जैसे मॉडल से होगा।न्यू किआ सेल्टोस का डायमेंशन और डिजाइन नई सेल्टोस SUV अब 95 mm लंबी, 20 mm चौड़ी और 15 mm ऊंची हो गई है। वहीं, इसका व्हीलबेस 80 mm बढ़ा दि...