सुल्तानगंज, जुलाई 14 -- संपत्ति इंसान को इतना लालची बना देता है कि वह इंसानियत के साथ साथ रिश्तों को भी भूल जाता है। बिहार के मुंगेर में ऐसा देखने को मिला। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के नया छावनी से लाए गया एक मां शव सुल्तानगंज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए छह घंटों तक संपत्ति बंटवारे के विवाद में तरसता रहा। मृतका सुदामा देवी (84) के आठ पुत्रों की मां थीं जिनमें से दो का पहले ही निधन हो चुका है। शेष छह पुत्र अरुण कुमार यादव, बरुण कुमार यादव, सुनिल कुमार यादव, लाल मोहन यादव, सत्य नारायण यादव और रतन लाल यादव वर्तमान में जीवित हैं। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे सुदामा देवी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान छोटे पुत्र लाल मोहन यादव ने संपत्ति विवाद को लेकर अन्य भाइयों के साथ श्मशान घाट पर ही विवाद शुरु कर दिया। जिसके बाद सभी भाई आप...