सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सत्संग विहार सहरसा में युग पुरूषोत्तम ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। समारोह में दिन भर भक्ति संगीत, धार्मिक परिचर्चा मातृ-सम्मेलन, युवा महोत्सव, धर्म-सभा एवं भंडारा के अलावा दीक्षा का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सत्संग विहार सहरसा के सचिव अनिल बिमल ने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। पूज्यपाद आचार्य देव के आदेशानुसार वर्तमान समय में व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र तथा विश्व की समस्त समस्याओं के समाधान के लिए ठाकुर अनुकूलचंद्र जी प्रदत्त सहज एवं सरल उपाय को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य में हमारा यह महोत्सव सफल हो इसी प्रयास में सभी कर्मी लगे हुए हैं। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि महोत्सव में प्रातः जलपान तथा भंडारा की भी व्यवस्था है। दूर-दूर से आने व...