मुरादाबाद, मार्च 27 -- जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके लिए जिले को आठ जोन और 27 सेक्टरों में बांटकर पुलिसकर्मियों और पीएसी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जामा मस्जिद पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाना गया है। विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। रमजान के आखिरी शुक्रवार को शहर समेत जिले भर में जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महानगर में इसके लिए व्यापक इंतजाम है। शहर को कुल पांच जोन और 17 सेक्टर में शहर को बांट कर व्यवस्था की गई है। इसमें एक जोन और 5 सेक्टर अकेले जामा मस्जिद और उसके आसपास के इलाके को बनाया गया है। जामा मस्जिद पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.