लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए प्रदेश के आठ जिलों में 12 गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए 9.61 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे मऊ के ताजोपुर, सीतापुर के सराय व गौरा, हापुड़ के पारपा, हिंडालपुर, हिम्मतपुर, शाहजहांपुर के केवलरामपुर, अख्तियार नगर, गोंडा के महादेवा, अयोध्या के अंजरौली, लखीमपुर खीरी के सेमैसा तथा जालौन जिले के बंधा में गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक केंद्र के लिए 80.12 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...