कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ (कुसफ्टा) की कार्यकारिणी की सोमवार को एक बैठक हुई। जिसमें सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपना विरोध जताया। क्योंकि प्रदेश सरकार ने कैशलेस मेडिकल की सुविधा महाविद्यालयों के अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित शिक्षकों को शामिल नहीं किया है। बैठक में तय हुआ कि सभी शिक्षक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने लखनऊ जाएंगे। 8 फरवरी को होने वाली कुसफ्टा के एकदिवसीय अधिवेशन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। जिसमें विभिन्न जिलों की शिक्षक इकाइयों का गठन किया जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर की कई समस्याओं, जैसे शिक्षकों को 2021 से यात्रा भत्ता नहीं मिलना एवं स्ववित्तपोषित शिक्षकों को विवि की ओर से घोषणा के बाद भी शोध निर्देशक नहीं बनाया जाना प्रमुख रहा। बैठक में संगठन के अध्यक्ष डॉ. कमलेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.