नई दिल्ली, फरवरी 9 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर पेंशन से जुड़े कई सवालों पर साफ स्थिति रखी है। यह जानकारी राज्यसभा में सांसद आनंद भदौरिया के सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार, 9 फरवरी 2026 को दी। सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के तहत संशोधित पेंशन मिलेगी और क्या वित्त विधेयक 2025 सरकार को रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशनरों में फर्क करने का अधिकार देता है।पेंशन पर सरकार का जवाब इस पर मंत्री ने साफ कहा कि पेंशन का निर्धारण और संशोधन सीधे-सीधे वित्त विधेयक से नहीं होता। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021, असाधारण पेंशन नियम, 2023 और समय-समय पर जारी किए गए स...