नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार में जब भी नया वेतन आयोग बनता है, तो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सबसे बड़ी नजर इस बात पर होती है कि उनकी सैलरी या पेंशन कितनी बढ़ेगी। आमतौर पर हर 10 साल में बनने वाला वेतन आयोग वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करता है। अब जब 8वां वेतन आयोग सामने है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि असली फायदा कितना होगा, यह सरकार द्वारा तय किए जाने वाले "फिटमेंट फैक्टर" पर निर्भर करेगा, जिसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।क्या है फिटमेंट फैक्टर फिटमेंट फैक्टर दरअसल एक ऐसा गुणांक होता है, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक सैलरी या पेंशन को बढ़ाया जाता है। नई वेतन संरचना तय करने में यह सबसे अहम भू...