नई दिल्ली, अगस्त 10 -- 8th pay commission: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वर्तमान और रिटायर केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों, पेंशन और वेतन में महंगाई दर के अनुरूप रिवाइज किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनवरी में की थी, लेकिन तब से इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि इसके क्या लाभ होने की संभावना है और इसे कब लागू किया जाएगा। बता दें कि भविष्य के कदम 'संदर्भ की शर्तों' या टीओआर पर निर्भर हैं। हालांकि, इसके बारे में नेशनल काउंसिल-संयुक्त एडवाइजरी सिस्टम के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया है कि इसे 'जल्द से जल्द' मंजूरी मिलने की उम्मीद है।क्या है डिटेल केंद्रीय कर्मचारी का वेतन कैसे संरचित होता है और टीओआर उस पर कैसे प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं डिटेल में...