नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Tecno Phone Launch: Tecno ने पिछले साल दिसंबर में Spark Go 2024 लॉन्च किया था। उस समय, ब्रांड ने केवल बेस 3GB + 64GB में फोन को पेश किया था। अब Tecno ने देश में Spark Go 2024 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। अब कंपनी ने फोन को 4GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है। यानी फोन की स्टोरेज क्षमता अब डबल हो गई है।   Tecno Spark Go 2024 के नए वेरिएंट की कीमत 

Tecno Spark Go 2024 को अब 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया है। नए फोन को स्पेशल कीमत पर लॉन्च किया गया है इसकी कीमत 6,799 रुपये रखी गई है। Tecno Spark Go 2024 को 9 फरवरी से अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसे मिस्टिक व्हाइट और ग्रेविटी ब्लैक रंगों में पेश किया गया है।   ये भी पढ़ें:- Samsung ने मचाया तहलका: 5000 रुपये कम की 108MP कैमरे वाले 5G फ...