रांची, जुलाई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में विद्यार्थियों की शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं पर दो दिनी जनमत संग्रह किया। इसमें 487 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विश्वविद्यालय से जुड़े 11 अहम सवालों पर अपनी राय दी। विश्वविद्यालय में मंगलवार को जनमत संग्रह के नतीजे घोषित किए गए। इसमें 41% विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय का सत्र समय पर चलने की बात कही। 57% ने देर से चलने की बात की। वहीं, 79% का कहना था कि विश्वविद्यालय में नियमित परीक्षा नहीं हो रही है। आइसा के अनुराग कुमार, शालीन गोप, पीयूष कुमार, राहुल कुमार, सोनाली केवट, मोहम्मद समी, नीरज कुमार, अनुपम आदि ने जनमत संग्रह में योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.