गिरडीह, दिसम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 72 हजार 380 वाद के पूर्व मामले एवं 5878 लंबित मामले यानी कुल 758 हजार 258 मामलों का निष्पादन हुआ। इस दौरान 09 करोड़ 01 लाख 32 हजार 760 रूपए के राजस्व की प्राप्ति हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन उच्च न्यायालय झारखंड रांची के मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया गया। मौके पर प्रधान जिा एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटूंब न्यायालय धनंजय कुमार समेत अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान दुर्घटना वाद के पीड़ितों के बीच 46 लाख रुपए से अधिक चेक वितरित किए गए। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने कहा कि वर्ष 202...