मधुबनी, फरवरी 7 -- रहिका,निज संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री अभियान मिशन मोड में चलने के बाद भी 22 फीसदी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो सका है। पीएम किसान सम्मान योजना के लाभुकों एवं अन्य किसानों को कुल मिलाकर 1 लाख 41 हजार 342 से अधिक फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाया गया है। अभी भी 78 फीसदी पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सका है। जबकि पिछले एक माह में तीन चरणों में शिविर लगाकर व घर- घर जाकर पंचायत स्तर के कर्मियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का काम किया गया है। तीसरे चरण के अभियान को 11 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। समीक्षा के क्रम में डीएम द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री महा अभियान के तृतीय चरण में कर्तव्यहीनता, शिथिलता एवं लापरवाही के लिए तीन कर्मियों पर पर कारवाई की गई है। जिसमें अंधराठाढ़ी के मरुकिया पंचायत के ग...