आगरा, अक्टूबर 12 -- संत निरंकारी सत्संग मंडल का 78वां वार्षिक समागम 31 अक्टूबर को हरियाणा के समालखा स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित होगा। इस समागम में जिले से भी साधक पहुंचकर प्रतिभाग करेंगे संत निरंकारी मंडल के साधकों ने अभी लोगों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। जिले के लगभग 1500 साधक समागम में भाग लेने जाएंगे। संत निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक अनिल चंद्रा ने बताया कि संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हरियाणा के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में समागम होना है। इसको लेकर साधक पूरी तैयारी के साथ लोगों को जोड़ रहे हैं। इन सेवकों के मंडलों पर कोई थकान नहीं, अपितु आनंद और उल्लास की आभा झलक रही है। उन्हो...