हाथरस, सितम्बर 28 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित कृत्रिम-अंग/सहायक उपकरण योजनांतर्गत सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत विकास भवन (सभागार) हाथरस में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकी, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर,विधायक सि0राऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। दिव्यांगजनों को 20 श्रवण यंत्र, 10 ब्लाइण्ड स्टिक, 20 बैसाखी एवं 27 व्हीलचेयर (कुल 77 उपकरणों) का वितरण कर आच्छादित किया। उपकरण वितरण के समय मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित, परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी स्मृति गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह,ममता कोषाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.