संभल, मई 31 -- परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं नौनिहालों का भविष्य संवारने में तो महारथ हासिल कर रहे हैं लेकिन, 336 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपना साथी दूसरे जिले में नहीं तलाश पाएं। इसी वजह से अब वह अपने गृह जनपद नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं 77 शिक्षक जोड़ा बनाकर अपने गृह जिले में तबादला करवाने में सफल रहे। पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत एक माह से प्रक्रिया चल रही थी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में इसे पूरा किया जाना था। जिले में 413 शिक्षकों ने अपने गृह जिलों समेत मनचाहे विद्यालयाें में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। इसमें खास बात यह थी कि शिक्षक-शिक्षिकाओं को आपस में ही अपना जोड़ा बनाना था। इससे एक जिले से दूसरे जिलों में शिक्षकों की अदला-बदली हो सके। आवेदन के बाद शिक्षकों ने अपने गृह जिले से शिक्षकों की खूब तलाश की। इसमें कुछ कामयाब हुए तो...