प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खरीफ फसल का बीमा कराने वाले किसानों के हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद शनिवार को एनआईसी में उन्हें फसल क्षतिपूर्ति की प्रतीकात्मक चेक दिया गया और क्षतिपूर्ति की धनराशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री फल बीमा योजना के तहत फसल का बीमा कराने वाले किसानों के बैंक खाते में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से मुआवजे की धनराशि ट्रांसफर की गई। जिले के ऐसे 7562 किसानों के बैंक खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि भेजी गई। एनआईसी कार्यालय में उपस्थित किसानों को क्षतिपूर्ति का प्रतीकात्मक चेक सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने लाभार्थियों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.