गोरखपुर, अगस्त 30 -- राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के कैचमेंट क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय ने 749.86 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर राज्य सरकार को भेज दी है। योजना के तहत गोरखपुर महानगर के 17 मोहल्लों में सीवर नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इससे करीब 1.95 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। 342.19 किलोमीटर लम्बाई में सीवर लाइन डालने के बाद 43604 घरों को जोड़ा जाएगा। इन घरों को सेप्टिक टैंक से छुटकारा मिल जाएगा। सीवर लाइन के जरिए इन घरों से निकलने वाला सीवेज गोड़धोइया नाला परियोजना में निर्माणाधीन 38 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर लाया जाएगा। यहां ट्रीट करने के बाद गोड़धोइया नाला के अंतिम प्रस्थान विन्दू पर डाला जाएगा। जहां से रामगढ़झील में जाकर मिलेगा। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनित...