बदायूं, सितम्बर 6 -- बिल्सी, संवाददाता। भाजपा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने खेड़े वाली देवी मंदिर पर शिलान्यांस करते समय कहा कि धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति है। भाजपा सरकार में हमारी आस्था और धार्मिक स्थल सुरक्षित हुए हैं। सरकार ने धार्मिक स्थलों के विकास को बजट देकर बड़ा कार्य किया है। मंदिर पर तमाम श्रद्धालुओं की आस्था है। ग्रामीणों की मांग पर बजट स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया है। शुक्रवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में स्थित मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर विधायक हरीश शाक्य ने मंदिर का लोकार्पण व भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता में है। विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं लगातार मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री से लगातार पत्राचार किया एवं व्यक्तिगत भेंट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.