रामगढ़, मार्च 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के होन्हेमोढ़ा पंचायत अंतर्गत चैनपुर प्राथमिक विद्यालय का 75 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने शनिवार को जीर्णोद्धार कार्य को लेकर शिलान्यास किया। विधायक तिवारी महतो ने नारियल फोड़कर और शीलापट्ट का अनावरण करके शिलान्यास किया। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। विधायक ने कहा वे विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए संकल्पित हैं। ग्रामीणों ने बताया डीएमएफटी फंड से 75 लाख रुपए की लागत से आरएन कंस्ट्रकशन के द्वारा विद्यालय जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में विद्यालय भवन के निर्माण कार्य के अलावे बाथरूम, साइकिल शेड, पीछे का चहारदिवारी, डीप बारिंग आदि का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर आरएन कंस्ट्रकशन के राजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.