हापुड़, फरवरी 23 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में 517 जोड़ो का सामूहिक विवाह होना था। लेकिन मेरठ की फर्म ने 75 लाख के काम को 20 लाख में निपटाने के लिए खराब गुणवत्ता का खाना, फटा टेंट, गंदे पंडाल का इस्तेमाल किया। इसपर डीएम भड़क गए और फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया। वहीं, आज मंगलवार को होने वाले सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया गया। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को भी जमकर फटकार लगाई। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 517 जोड़ो का मंगलवार को सामूहिक विवाह होना था। इस आयोजन पर करीब 75 लाख रुपये खर्च होने थे। मेरठ की फर्म मुकुल वेडिंग्स ने जेम पोर्टल से टेंडर उठाया था। दो दिन से सामूहिक विवाह की तैयारी हो रही थी, लेक...