मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- साहेबगंज। सीएन कॉलेज के बीएड विभाग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम हो गई है। सत्र 2024-26 में सौ छात्र- छात्राओं का नामांकन हुआ है। बुधवार को सिर्फ 13 छात्र-छात्राएं हीं उपस्थित थीं। यह स्थिति काफी दिनों से बनी हुई है। प्राचार्य प्रो. सीएस राय ने कहा कि 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को फॉर्म नहीं भरने दिया जाएगा। इधर, विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार झा ने बताया कि अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को पत्र भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.