नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Nipah Virus: पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस के 2 संदिग्ध मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई हैं। संदिग्ध मामले सामने आने के बाद केंद्र ने एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम को बंगाल भेजा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि AIIMS कल्याणी में बीते 11 जनवरी को वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। विशेषज्ञों के अनुसार साल 2001 के बाद यह पहला मौका है जब पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संदिग्ध मामले सामने आए हैं। केंद्र द्वारा भेजी गई नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (NIE) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत वन्यजीव प्रभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं। वायरस की उच्च मृत्यु दर और जूनोटिक प्रकृति को...