भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर जिला संतमत का 75वां वार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन महर्षि मेंही उच्च माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर अठगामा राघोपुर में मंगलवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन को संतमत के गुरुसेवी भागीरथ जी महाराज, स्वामी प्रमोद जी महाराज, अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यप्रकाश बाबा, डॉ. निर्मलानंद बाबा, नरेशानंद बाबा, नरेश बाबा, जय कुमार बाबा ने दो दिनों तक सतसंगियों के बीच भक्ति की गंगा बहाई। इस मौके पर संतमत के महात्माओं ने कहा कि बिना गुरु के भवसागर से पार होना मुश्किल है। इस मौके पर मुख्य अतिथि अर्पणा कुमारी व विजय मंडल को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...