पटना, जनवरी 21 -- पंचायत सरकार भवनों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और निर्मित भवनों के जल्द हस्तांतरण को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बुधवार उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 74 पंचायत भवनों की निर्माण गुणवत्ता असंतोषजनक मिली है। पंचायती राज विभाग ने भवन निर्माण विभाग और एलएईओ को औपचारिक रूप से इसकी रिपोर्ट भेज दी है। मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को एक सप्ताह में एक्शन टेकेन रिपोर्ट (एटीआर) पंचायती राज विभाग को सौंपने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता, मजबूती और उपयोगिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत भवन निर्माण से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से पंचायत निश्चय सॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड की जाय। मंत्री ने निर्माण कार्य कर रही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.