किशनगंज, मार्च 11 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में संचालित कुल 1897 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 736 केंद्रों के पास भवन तो दूर अपनी जमीन तक नहीं है। इतना ही नहीं जिले में भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 1093 है। आलम यह है कि कहीं जर्जर भवन में तो कहीं झोपड़ी में भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। हालांकि भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को भाड़ा मद में 2000 रुपये प्रति केंद्र हर महीने भुगतान हो रहा है। इस लिहाज से भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भाड़ा के नाम पर करीब 22 लाख रुपये प्रति महीने की दर से सरकारी राशि खर्च हो रही है। हालांकि विभिन्न विभागों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाये जा रहे हैं लेकिन गरीब बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम बाल विकास परियोजना के बेहतर तरीके से संचालन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.