मेरठ, जनवरी 20 -- गंगानगर क्षेत्र में रहने वाले एक 72 वर्षीय बुजुर्ग पर आरोप है कि वह एमए की छात्रा के मोबाइल पर पोर्न वीडियो भेज रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईटी एक्ट एवं छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार छात्रा के पड़ोस में रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग के हाथ युवती का मोबाइल नंबर लग गया। आरोप है कि बुजुर्ग ने युवती के मोबाइल पर पोर्न वीडियो भेजना शुरू कर दिया। पहले तो छात्रा को लगा कि गलती से भेज दिया गया होगा, लेकिन इसके बाद भी लगातार छात्रा के मोबाइल पर पोर्न वीडियो भेजी जाती रही। इससे परेशान होकर छात्रा ने जानकारी परिजनों को दी। परिजन आरोपी बुजुर्ग के घर पहुंचे और उसके बेटे को इस बारे में बताया। बुजुर्ग के बेटे ने छात्रा के परिजनों को धमकाते हुए मौके से भगा दिया। छात्र...