देवघर, फरवरी 12 -- देवघर। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के निर्देशानुसार जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक माध्यमिक की परीक्षा ली जा रही है। इस क्रम में बुधवार को जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां के वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बुधवार को जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक माध्यमिक की परीक्षा प्रथम पाली में गणित विषय की ली गई। जिसमें परीक्षार्थियों की कुल संख्या 20127 थी और परीक्षा में कुल 20048 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसके साथ ही बुधवार को 79 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिले के 21 परीक्षा केंद्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.