पलामू, जून 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सावन के उपलक्ष्य में मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र स्थित शिवाजी मैदान में लगने वाले मेले के लिए 74.70 लाख रुपए में 72 दिनों के लिए गुरुवार को नीलामी हुई। पवन कुमार गुप्ता ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इसे अपने नाम किया। वर्ष 2024 में 61.5 लाख में टेंडर हुआ था। पिछले कई वर्षों से शिवाजी मैदान में सावन के उपलक्ष्य में श्रावणी डिजनीलैंड मेला लगते आ रहा है। प्रत्येक वर्ष मेला के पूर्व इसकी नीलामी की जाती है। शिवाजी मैदान को मेला के लिए 1 जुलाई से 10 सितंबर 2025 तक के लिए आवंटित किया जाएगा। मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो ने बताया कि पिछले वर्ष तक एसडीओ के यहां से नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण होती थी, परंतु इसे बार निगम को अधिकृत किया गया था। सबसे ऊंची बोली लगाकर पवन कुमार गुप्ता ने मैदान को अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.