पीलीभीत, मई 25 -- पूरनपुर, संवाददाता। आंधी पानी में बिजली की क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को ठीक करने के बाद तीसरे दिन ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति न होने से लोगों के सामने समस्या गहरा गई थी। वहीं अंधेरा छाया हुआ था। करीब चार दीन पहले तेज आंधी पानी ने पलिया क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई थी। जिसके चलते पेड़ गिरने से बिजली की लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के 40 गांव में आपूर्ति ठप हो गई थी। जहां पर अंधेरा हो गया था। बिजली निगम के कर्मचारियों की ओर से क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने का प्रयास लगातार जारी था। बिजली की लाइनों को ठीक करने के बाद शुक्रवार की देर शाम सात बजे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई। इससे लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.