नई दिल्ली, फरवरी 11 -- अमेजन इंडिया पर iQOO Quest Days सेल चल रही है। सेल में आप आइकू के फोन्स को बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप पावरफुल कैमरा और तगड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश में हैं, तो iQOO 15 आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। 12 फरवरी को खत्म हो रही सेल में यह फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 72998 रुपये है। सेल में यह 4 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ आपका हो सकता है। कंपनी इस फोन पर 3649 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी के एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।आइकू 15 के फीचर और स्पेसिफिकेशन आइकू 15 में कंपनी 6.85 इं...