मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के 70 हजार स्कूलों के विद्यार्थी शोषण का विरोध करना सीखेंगे। छात्रों के साथ होने वाले विभिन्न स्तर के शोषणों को लेकर शिक्षा विभाग ने पहल की है। प्रारंभिक स्कूलों में इसको लेकर जागरूकता अभियान चलेगा। कक्षा पहली से 5वीं और छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को इसके तहत दो ग्रुप बनाकर ट्रेनिंग मिलेगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिलों को इसको लेकर निर्देश दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से चयनित संस्था को सहयोग करने का निर्देश भी निदेशक ने दिया है। इसमें कहा गया है कि आज भी छात्रों के साथ कई तरह के शोषण घर के भीतर से लेकर स्कूल स्तर पर होते हैं। विशेष रूप से छोटे बच्चों को इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है, ताकि वे समझ सकें कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा और इसकी सूचना भी वे दे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.