हापुड़, मार्च 4 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव गोयना में 70 हजार रुपये का तकादा करने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर लोहे के पाइप व डंडे से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाईयों समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित मोहल्ला पाल पुरानी गुड़ मंडी निवासी प्रमोद कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि दो मार्च को गांव गोयना निवासी उनके रिश्तेदार पवन के पोते की सगाई थी। सुबह 11 बजे वह सगाई में शामिल होने के लिए गोयना पहुंचे थे। दोपहर दो बजे उनके बड़े भाई नीरज का उनपर फोन आया था। बड़े भाई नीरज ने गांव के बाहर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.