मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बैंड बाजा की दुकान में दूसरे समुदाय के 70 वर्षीय बैंड बाजा संचालक बुजुर्ग ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई तो घटना की जानकारी हुई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइंस में रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां कांठ रोड स्थित चौराहे के पास फास्ट फूड के ठेले पर काम करती है। कभी कभी उसकी छह साल की बेटी भी उसके साथ ठेले पर आ जाती है। ठेले के पास ही सिविल लाइंस के अगवानपुर तारों वाला कुंआ निवासी जाहिद (70) की पंजाब बैंड नाम से दुकान है। बीते मंगलवार की शाम करीब चार बजे बच्ची खेलते हुए जाहिद की दुकान के पास पहुंच गई। इसी बीच आ...