बोकारो, दिसम्बर 11 -- चास प्रतिनिधि। झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष 70 वर्षीय चास निवासी प्रयाग केजरीवाल का निधन बुधवार को हो गया। वे विगत एक साल से अस्वस्थ्य थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दो माह पूर्व उनके पत्नी का निधन हुआ था। वे झामुमो के सुप्रीमो स्व. शिबू सोरेन के साथ राजनीति किया। बोकारो सहित राज्य में पार्टी मजबूती पर उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन मजबूती को लेकर उन्होंने कोषाध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य किया। प्रखंड से लेकर केन्द्रीय कमेटी को वर्षो से सिचने का काम किया। अवसर पर शहर से भारी संख्या में समाजसेवी, विभिन्न राजनीतिक दल व समाजिक संगठन के सदस्य, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने स्व. प्रयाग केजरीवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि पार्टी की एक और मजबूत स्तंभ चला गया। शोक प्रकट करने वालों म...