बेगुसराय, सितम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत क्षेत्र के विद्यालयों, सड़कों एवं शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 70 लाख की राशि से बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास विधायक कुंदन कुमार ने किया। इसमें 44.85 लाख की लागत राशि से शिलान्यास एवं Rs. 24.87 लाख की लागत राशि से विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें कपूरी ठाकुर उच्च विद्यालय लाखो में पश्चिम की ओर अवशेष भागों का स्कूल का घेराबंदी कार्य का लोकार्पण किया गया। इस पर 14.92 लाख रुपए व्यय किये गये। इसी तरह कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय लाखों में मुख्य सड़क से लेकर पूर्व से दक्षिण होते हुए पश्चिम की ओर स्कूल का घेराबंदी कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस पर 9.95 लाख रुपए खर्च किये गये। दूसरी ओर तीन योज...