सासाराम, सितम्बर 5 -- सासराम, नगर संवाददाता अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में शुक्रवार को 70 छात्र-छात्राओं का जीरो बैंलेंस पर बैंक खाता खोला गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने कॉलेज में पहुंच बच्चों का खाता खोला। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सासाराम शाखा द्वारा जीरो बैलेंस पर 70 छात्र-छात्राओं का खाता खोला गया। इससे छात्र-छात्राओं को यूपीआई, ऑनलाइन, एटीएम बैकिंग की सुविधा होगी। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस दिशा में पहल की गई है। आगे और छात्र-छात्राओं का जीरो बैलेंस पर खाता खोला जाएगा। उक्त अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष कुमार सिन्हा, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...