महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका सिसवा में वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 70 करोड़ से विकास कार्य होगा। इसके लिए बोर्ड बैठक में सदन ने प्रस्ताव पास कर दिया। इसके साथ ही शहरवासियों को शहरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य तेज करने पर जोर दिया। नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। प्रधान लिपिक ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि सुनाकर बैठक शुभारंभ किया। सदन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 70 करोड़ से विकास कार्य करने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसमें सेनानी नगर वार्ड में लंबित कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य, इंदिरा नगर वार्ड में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल व मुखर्जी नगर वार्ड में एसटीपी निर्माण के लिए निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराए जाने, शाहूजी नगर वार्ड में जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल/पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.